फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth Left Bleeding Profusely After Attack with Kirpan and Sticks; Incident Reported in Beetan, Tahliwal

Una: युवक को किरपान और डंडे से किया लहूलुहान, टाहलीवाल के बीटन की घटना

Fri, 29 May 2026 10:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 May 2026 10:14 PM IST
सार

 ऊना जिले के पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत गांव बीटन में शुक्रवार सुबह एक युवक को तेजधार हथियार और डंडे से लहूलुहान करने का मामला सामने आया।

विज्ञापन
Youth Left Bleeding Profusely After Attack with Kirpan and Sticks; Incident Reported in Beetan, Tahliwal
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत गांव बीटन में शुक्रवार सुबह एक युवक को तेजधार हथियार और डंडे से लहूलुहान करने का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में धर्मेंद्र सिंह (30) निवासी गांव बीटन तहसील हरोली जिला ऊना ने बताया कि वह निजी गाड़ी चलाने का काम करता है। शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे वह टाहलीवाल ट्रक यूनियन में अपनी गाड़ी की लोडिंग कराने जा रहा था। आरोप लगाया कि रास्ते में अशोक कुमार उर्फ बल्ली और प्रदीप कुमार ने उसकी गाड़ी रोक ली।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी प्रदीप कुमार के हाथ में किरपान थी। प्रदीप कुमार ने उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उसके सिर पर वार किया। उसने बचाव में हाथ आगे किया तो उसके अंगूठे में कट लग गया। इसके बाद आरोपी अशोक कुमार उर्फ बल्ली ने डंडे से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसका दांत भी टूट गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए बीटन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल जांच में पाया गया है कि मारपीट में उसके दो दांत टूट गए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे करीब 45 हजार रुपये भी गायब हो गए। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed