फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth festival at dehri college

यूथ फेस्टिवल में चमकी आरकेएमवी की छात्राएं

Sat, 20 Sep 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमाड़ (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमाड़ (कांगड़ा) Updated Sat, 20 Sep 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
youth festival at dehri college

देहरी कॉलेज में युवा महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया। राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में प्रदेश भर के कॉलेजों के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। इसमें मूर्तिकला, कार्टूनिंग, छायाचित्र, भाषण, प्रश्नोत्तरी, समुचित चित्रकला, पोस्टर बनाना, रंगोली, चित्रकला और वाद विवाद प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

विज्ञापन


समारोह मेंमुख्य अतिथि के रूप में कांगड़ा और मंडी के मंडलायुक्त ओंकार शर्मा ने शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य आशीथ मिश्रा और स्टाफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। क्विज प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज शिमला के उधम सिंह प्रथम, राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय चंबा के दिनेश कुमार द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के अशोक कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


वाद विवाद प्रतियोगिता में आरकेएमवी शिमला के नेहा शर्मा प्रथम और सुंदरनगर कॉलेज के नीतीश द्वितीय स्थान पर रहे। रंगोली में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के अरुण कुमार प्रथम, राजकीय महाविद्यालय सोलन की सुनैना द्वितीय स्थान पर रही। काटूर्निंग मेकिंग में राजकीय महाविद्यालय सोलन के विक्रांत प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय पालमपुर की कामनी द्वितीय और पीजी महाविद्यालय शिमला के सूरज तृतीय स्थान पर रहे। भाषण में राजकीय महाविद्यालय संजोली के पंकज कुमार प्रथम, राजकीय महाविद्यालय शाहपुर की प्रिया रानी द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की शिवाली तृतीय स्थान पर रही।


छायाचित्र में इन्होंने मारी बाजी


छायाचित्र में चंबियाल राजकीय महाविद्यालय देहरी की स्वाति प्रथम, शिमला कॉलेज के दविंद्र कुमार द्वितीय, पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज धर्मशाला के पीयूष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। मॉडलिंग में राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सोलन के दविंद्र कुमार प्रथम, एचपी सेंटर फार इवनिंग स्टडी शिमला के अक्षय चंदेल द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के कुलदीप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed