{"_id":"6437f810a6293da1840a7053","slug":"youth-drowned-in-sutlej-river-in-kinnaur-himachal-pradesh-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur News: सतलुज में नहाने उतरे दो युवक डूबे, एक को बचाया, दूसरे का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur News: सतलुज में नहाने उतरे दो युवक डूबे, एक को बचाया, दूसरे का शव बरामद
Thu, 13 Apr 2023 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 Apr 2023 06:10 PM IST
सार
नरेश बहादुर और लक्ष्मण बहादुर सतलुज में नहाने उतरे। इस दौरान वे गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें देख लिया और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला किन्नौर के टापरी पेट्रोल पंप के नजदीक वीरवार दोपहर बाद 2:00 बजे सतलुज नदी में नहाने उतरे नेपाल मूल के दो युवक डूब गए। रेस्क्यू टीम ने एक युवक को नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन दूसरे युवक को नहीं बचाया जा सका। दूसरे युवक का शव करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। मृतक की पहचान लक्ष्मण बहादुर (27) गांव पालिका, जिला सुरकेत आंचल करनाली, नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वीरवार को नरेश बहादुर और लक्ष्मण बहादुर सतलुज में नहाने उतरे। इस दौरान वे गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें देख लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस थाना टापरी से थाना प्रभारी तेन सिंह ठाकुर, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, कपिल और अशोक नेगी सहित जेएसडब्ल्यू परियोजना के सुरक्षा प्रमुख नितिन गुप्ता, कृष्ण नेगी मौके पर पहुंचे। टीम ने नरेश बहादुर को नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन लक्ष्मण बहादुर को करीब एक घंटे के बाद नदी से निकाला जा सका।
विज्ञापन
लक्ष्मण बहादुर को जेएसडब्ल्यू के अस्पताल छोल्टू में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों से अपील की है कि इन दिनों सतलुज के किनारे न जाएं। सतलुज का जलस्तर अचानक बढ़ता रहता है। इससे कभी भी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन