फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth congress sent Rs 1100 to Anurag for Una-Hamirpur rail line in bilaspur himachal

बिलासपुर: युकां ने अनुराग को ऊना-हमीरपुर रेललाइन के लिए भेजी 1100 रुपये राशि

Mon, 07 Feb 2022 07:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Feb 2022 07:29 PM IST
सार

 युकां प्रदेश महासचिव रजनीश मेहता की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कोऊना-हमीरपुर रेललाइन के लिए 1100 रुपये की सहयोग राशि के साथ एक पत्र भी भेजा गया है। 

विज्ञापन
youth congress sent Rs 1100 to Anurag for Una-Hamirpur rail line in bilaspur himachal
युकां ने कांग्रेस को भेजी 1100 रुपये राशि। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के ऊना-हमीरपुर रेललाइन को इस बार भी केंद्रीय बजट में तरजीह न मिलने पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने नए तरीके से रोष जताया है। युकां प्रदेश महासचिव रजनीश मेहता की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को इस परियोजना के लिए 1100 रुपये की सहयोग राशि के साथ एक पत्र भी भेजा गया है। मेहता ने कहा कि दो साल से ऊना-हमीरपुर रेललाइन को केंद्र सरकार के आम बजट में शामिल नहीं किया जा रहा है। इसकी डीपीआर 2019 में तैयार की गई थी। इसी संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार में मंत्री हैं। वह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को बजट में तरजीह दिलवाने में नाकाम रहे हैं। प्रोजेक्ट को फाइल में जिंदा रखने के लिए इसके हिस्से में 1 हजार की राशि दो साल में बजट में डाली जा रही है।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को ऊना से हमीरपुर तक रेल पहुंचाने का वादा किया था। कहा था कि 2020 के केंद्रीय बजट में इसे मंजूरी दिलवाकर बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। उत्तर रेलवे ने साल 2017-18 के बजट में यह परियोजना शामिल की थी। लगभग 2850 करोड़ की लागत का आकलन रखा था। साल 2019 में इसकी डीपीआर तैयार की गई तो इसका आकलन बढ़कर लगभग 5821.47 करोड़ हो गया। इसकी लागत कम करने के लिए रेलवे ने बैठक करनी थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री कैबिनेट कमेटी इकॉनमिक अफेयर (सीसीईए) की बैठक तक नहीं करवा पाए। कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर मांग की है कि आगामी बजट सत्र में इस रेललाइन के लिए बजट का प्रावधान नहीं करवा सके तो युकां पूरे प्रदेश में अनुराग के खिलाफ मुहिम चलाएगी। ब्लॉक युकां उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया सचिव नितेश राणा, जिला सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर गौरी शंकर, अनीश शर्मा और सचिन भारद्वाज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed