फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth congress president Vikramaditya singh statement on election.

विक्रमादित्य बोले, युवाओं को मिले मौका, हाईकमान चाहेगा तो लडूंगा चुनाव

Sat, 28 May 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 May 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
Youth congress president Vikramaditya singh statement on election.
प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान चाहेगा तो वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। - फोटो : अमर उजाला

मंडी में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान चाहेगा तो वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। चुनाव जीतने की क्षमता रखने वालों को विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए।

विज्ञापन


यूथ को भी आगे आने का मौका मिलना चाहिए। युकां का मानना है कि पार्टी के नए चेहरों को मौका दिया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार का डेढ़ साल का कार्यकाल शेष रह गया है। वर्ष 2017 में होने वाले चुनाव के लिए युकां ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


युकां ने निर्णय लिया कि आने वाले समय में हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम और रैलियां कर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएंगे। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए हिमाचल में कौशल विकास निगम का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने 17 एमओयू साइन किए हैं। इस वर्ष 15 से 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। शिमला में सेंट्रल फॉर स्किल एक्सीलेंस भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें हर जिले में तैयार होने वाले पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों को प्रमोट किया जाएगा।

सरकार इन्हें कॉपी राइट करेगी। युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। कहा कि केंद्र सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा नेता उपलब्धियों का गुणगान कर रहे हैं। केंद्र ने एक हजार करोड़ रुपये प्रचार पर ही खर्च कर दिए।


केंद्र सरकार ने हिमाचल में जिन नेशनल हाईवे की घोषणा की है, उनमें आठ हाईवे को धन की अप्रूवल यूपीए सरकार के समय मिल गई थी। युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री से प्रदेश हेड से जिला परिषद तथा पंचायत समिति के लिए बजट देने का आग्रह करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed