फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth congress pradesh adhyaksh Himachal pradesh competition between Sukhu and virbhadra supporters

युकां प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए वीरभद्र व सुक्खू समर्थकों में कड़ा मुकाबला

Tue, 10 Nov 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 10 Nov 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Youth congress pradesh adhyaksh Himachal pradesh competition between Sukhu and virbhadra supporters
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए तीनों दावेदारों के दिल्ली में सोमवार सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक इंटरव्यू लिए गए। निगम भंडारी, यदुपति ठाकुर और अमित पठानिया को दिल्ली बुलाया गया था। वोट लेने के हिसाब से देखा जाए तो वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सुक्खू के समर्थक डेलीगेट के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

विज्ञापन


संगठन की मजबूती, जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए तीनों से सवाल किए गए। हाईकमान प्रदेश युकां के नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा शीघ्र करेगा। भारतीय युवा कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार तीनों डेलीगेट का आईवाईसी के तीन सदस्यीय पैनल ने दस-दस मिनट तक इंटरव्यू लिया। तीनों से अलग-अलग पूछा गया कि उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाता है तो कैसे हिमाचल में संगठन को मजबूत बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन


साथ ही सवाल किया कि कैसे प्रदेश में जातीय समीकरण को लेकर बेहतर तरीके से संतुलन बनाया जा सकता है। पूछा गया कि उन्हें अगर युकां प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाता है तो कैसे संगठन को चलाया जाएगा। पैनल ने डेलीगेट्स से युकां की चुनाव प्रणाली के बारे में भी पूछा। प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमरपप्रीत लाली ने कहा कि नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इंटरव्यू से पहले दोनों गुटों के नेताओं ने हाईकमान से एक घंटे तक की मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुट के युकां नेताओं ने अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष शिकायतों का पिटारा खोल कर रख दिया। युकां प्रदेशाध्यक्ष के डेलीगेट के इंटरव्यू शुरू होने से पहले दोनों गुटों के नेताओं ने हाईकमान से एक घंटे तक मुलाकात कर दोनों की राहों में रोड़ा अटकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वीरभद्र गुट के नेताओं ने शिकायत के साथ दो नेताओं की ऑडियो और वीडियो साक्ष्य के तौर पर आईवाईसी के समक्ष रखे। इनमें प्रदेश कांग्रेस के दोनों नेता यह कह रहे हैं कि सबसे ज्यादा वोट लेने वाला युकां नेता हमारा है। युकां नेता के प्रचार करने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।

पिछली बार युकां प्रदेशाध्यक्ष को इसी कारण से पद से हाथ धोना पड़ा था। दूसरी ओर सुखविद्र सुक्खू गुट के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष भी युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास को जन्म दिन पर बधाई देने के बहाने दिल्ली पहुंचे हैं। सुखविंद्र गुट के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष भी दिल्ली दरबार में पहुंच कर शिकायत की है। विरोधी गुट के डेलीगेट के पिछले रिकार्ड को रखा और उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।  हाईकमान युवा कांग्रेस के नेताओं की शिकायतों पर दोबारा गौर करेगा और शिकायतों के पुख्ता प्रमाण लाने को कहा है। युकां प्रदेश प्रभारी अमर प्रीत लाली ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा करने से पहले पुख्ता प्रमाणों के शिकायतें रखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed