फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth Congress made 90 days action plan to win Lok Sabha elections, meeting held in Shimla

Himachal: लोकसभा चुनाव जीतने के लिए युवा कांग्रेस ने बनाया 90 दिन का एक्शन प्लान, शिमला हुई बैठक

Wed, 31 Jan 2024 05:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jan 2024 05:58 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव जीतने के लिए युवा कांग्रेस ने 90 दिन का एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ने के लिए और सरकार की योजनाएं बताने को टोलियां बनाई जाएंगी। 

विज्ञापन
Youth Congress made 90 days action plan to win Lok Sabha elections, meeting held in Shimla
शिमला में युवा कांग्रेस की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए युवा कांग्रेस ने 90 दिन का एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ने के लिए और सरकार की योजनाएं बताने को टोलियां बनाई जाएंगी। अग्निवीर योजना की सच्चाई दिखाने को जगह-जगह नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे। बुधवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरा जोर लगाएगी। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि कई नेताओं को ताकत मिल गई है और कईयों को मिलना बाकि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अभी एक साल हुआ है, चार साल अभी शेष है। सभी को पूरा मान सम्मान मिलेगा। कृष्णा ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा ने संख्या बल न होने के बावजूद महापौर का चुनाव जीता है। भाजपा झूठ को फैलाने में आगे है।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस को भाजपा के प्रचार और प्रचार से घबराना नहीं है। बूथ पर लड़ना भी है और अड़ना भी है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना के विरोध में युवा कांग्रेस ने जय जवान अभियान शुरू किया है। इसके तहत प्रदेश भर में नुक्कड़ नाटक कर योजना की असलियत दर्शाई जाएगी। राज्य सरकार की योजनाओं के पोस्टर घर-घर जाकर बांटने का काम भी युवा कांग्रेस करेगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि अगले तीन महीने युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगा। कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर सरकार की नीतियों के बारे में बताएगी। हर बूथ पर पांच यूथ जोड़ने का कार्य चल रहा है। सात हजार युवाओं को इस अभियान के तहत जोड़ा गया है। हमीरपुर में 2700 नए युवा जोड़े गए हैं। डेढ लाख परिवारों तक पहुंचने की योजना है। इस दौरान सुपर शक्ति शी में देशभर में तीसरे नंबर पर हिमाचल के रहने पर महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू ने युवा कांग्रेसियों में भरा जोश, सरकार में जगह देने का किया एलान
मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को युवा कांग्रेसियों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने आने वाले समय में युवा कांग्रेस के और कार्यकर्ताओं को सरकार में जगह देने का एलान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बोर्ड और निगमों के निदेशक मंडल में स्थान दिया है। डिप्टी एडवाेकेट जनरल, जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति और अन्य कमेटियों में शामिल किया गया है। आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को पूरा अधिमान दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। एक साल में सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें अब जनता के बीच में ले जाने का काम करना है। उन्होंने भाजपा के दुष्प्रचार से जनता को जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को कल का मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक बनने के लिए संघर्ष करना होगा। भाजपा के घबराने की जरूरत नहीं है। हम वोट की राजनीति करने नहीं आए हैं। प्रदेश में बीते दिनों आई प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने कोई विशेष आर्थिक पैकेज जारी नहीं किया। 

विज्ञापन

सरकार ने अपने संसाधनों से 4,500 करोड़ रुपये का पैकेज दिया। पहली बार जनता ने आगे बढ़कर 250 करोड़ रुपये का अंशदान किया। विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज मांगने के लिए पारित किए गए प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चाहती तो चार साल बाद पुरानी पेंशन को बहाल कर सकते थे लेकिन अपने सामाजिक कर्तव्य निभाते हुए पहली कैबिनेट बैठक में ही ओपीएस को बहाल किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावारु ने युवा कांग्रेस के कार्यक्रमों यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो, सुपर शक्ति शी और पहला वोट की विस्तृत रिपोर्ट ली और डोर टू डोर और जय जवान आगामी कार्यक्रमों के संचालन के निर्देश दिए। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए युवा कांग्रेस पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

नेगी निगम भंडारी के लिए भी जल्द खुलेगा रास्ता
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि नेगी निगम भंडारी को विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट नहीं देने की मैंने परिस्थिति अनुसार बात कही थी। उस समय पार्टी का एक मात्र लक्ष्य भाजपा को सत्ता से बाहर कर सरकार बनाने का था। ऐसी परिस्थितियों में कई बार समझौता करना पड़ता है। निगम के लिए जल्द रास्ता खुलेगा। मैं भी पहले पार्षद था और अब मुख्यमंत्री बना हूं। विचारधारा कभी भी हारती नहीं है।

हाईकमान करेगा राज्यसभा प्रत्याशी का फैसला
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का चयन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ही करेगी। हाईकमान जो फैसला लेगा, उसे ही माना जाएगा। 27 फरवरी को 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। हिमाचल प्रदेश की भी एक सीट पर राज्यसभा का चुनाव है। हिमाचल प्रदेश से सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी के राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed