फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth arrested while carrying 'white poison' in a matchbox.

Shimla News: माचिस की डिब्बी में सफेद जहर लेकर आ रहा युवक गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested while carrying 'white poison' in a matchbox.
पुलिस के स्पेशल सेल की शोघी में कार्रवाई, आरोपी से 12 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन

आरोपी कहां से लाया नशा, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशा तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कभी सिगरेट की डिब्बी तो कभी वाहन के फुटमैट के नीचे मादक पदार्थ छिपाकर ले जाया जा रहा है। शोघी में स्पेशल सेल ने एक युवक को माचिस की डिब्बी में छिपाकर रखे 12 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।


शोघी पुलिस चौकी के पास स्पेशल सेल शिमला की टीम ने नियमित नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान बसों की जांच की जा रही थी। पुलिस ने एक एचआरटीसी बस में सवार यात्रियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ननखड़ी निवासी अमित के बैग में रखी एक माचिस की डिब्बी से 12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना बालूगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article