फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   young man Murdered in Chamba: Struck on Head with Stone; Accused Arrested

Himachal: चंबा में सिर पर पत्थर से वार कर युवक की हत्या, शव को ढांक में गिरा दिया, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 08:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, साहो (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, साहो (चंबा)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 May 2026 08:19 PM IST
सार

बहसबाजी के बाद तैश में आकर एक युवक ने दूसरे के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
young man Murdered in Chamba: Struck on Head with Stone; Accused Arrested
चंबा में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जरा सी बात पर शुरू हुई बहसबाजी के बाद तैश में आकर एक युवक ने दूसरे के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, युवक की मौत के बाद आरोपी ने उसके शव को धक्का देकर ढांक में गिरा कर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया। विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत लुडेरा-सुंगल मार्ग से संपर्क मार्ग कलौता में दर्दनाक घटना सामने आई है। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र भवन सिंह गांव सलोडी (झल) डाकघर पलूंही तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। सुबह सैर पर निकले ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच नूरपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया। 

विज्ञापन
Trending Videos

फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए
फोरेंसिक टीम ने मौके पर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने हत्या के पीछे रहे कारणों को जोड़ते हुए आठ घंटों के भीतर युवक के साथ काम करने वाले युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार सुबह संपर्क मार्ग कलौता में सड़क पर बिखरे खून और ढांक से नीचे अचेत अवस्था में पड़े युवक को देख ग्रामीण सन्न रह गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 9 बजे के बाइक पर सवार होकर अजय कुमार गांव सलोडी (झल) डाकघर पलूही तहसील व जिला चंबा, पकंज कुमार गांव नौण डाकघर बरौर तहसील व जिला चंबा और अरुण कुमार गांव वलियारा डाकघर पलूही तहसील जिला चंबा पलूंही स्थित एक दुकान पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले  मिलकर पार्टी की
तीनों ने वहां से नमकीन के पैकेट, अंडे, ठंडा इत्यादि सामान खरीदा। इसके बाद तीनों ने मिलकर पार्टी की। करीब आधे घंटे बाद पंकज कुमार अपनी बाइक पर चला गया जबकि, पीछे से अजय कुमार और अरुण कुमार भी पैदल अपने घर की तरफ चले गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने ढांक में अजय कुमार का शव पड़ा देखा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने सबूतों और गवाहों के आधार पर अरुण कुमार को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आपसी बहसबाजी और शराब के नशे में युवक ने दूसरे युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की आशंका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed