फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   young man found hanging from the curtain in the bedroom in shimla, suicide note also recovered

शिमला: बेडरूम में पर्दे के फंदे से लटका मिला एक युवक, सुसाइड नोट भी बरामद

Fri, 25 Nov 2022 10:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Nov 2022 10:57 PM IST
सार

शिमला में एक 21 वर्षीय युवक घर के बेडरूम में फंदे से लटका मिला। गदर पुत्र नानक चंद कृष्णानगर ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
young man found hanging from the curtain in the bedroom in shimla, suicide note also recovered
युवक ने की आत्महत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 21 वर्षीय युवक घर के बेडरूम में फंदे से लटका मिला। गदर पुत्र नानक चंद कृष्णानगर ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है।  सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के कार्ट रोड स्थित कृष्णानगर में यह घटना पेश आई। गदर सबसे बड़ा बेटा था। पिता ने युवक का कमरा खटखटाया तो अंदर से काई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था।

विज्ञापन


इसके बाद परिजन कमरे की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर गए तो देखकर होश उड़ गए। युवक पर्द के फंदे से लटका पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया। घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत की असल वजह सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed