फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yoga will be delivered to the people of India

देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा योग ः अनुराग

Sun, 15 May 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Yoga will be delivered to the people of India
धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में योगाभ्यास के दौरान योगासन करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाक - फोटो : Kangra
धर्मशाला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि योग पद्धति को देश के जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। शनिवार शाम धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में योगा महोत्सव के शुभारंभ के दौरान प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अनुराग ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 25 हजार स्थानों योगा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम करवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

योग को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाएंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को स्वेच्छा से देश का हर नागरिक योगाभ्यास से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव तक योग को पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कोविड-19 के प्रारंभिक दौर में भी भारत के आम जनमानस के लिए योग एक वरदान के रूप में साबित हुआ है। लोगों ने योग तथा काढ़े के साथ कोविड से अपने जीवन की रक्षा भी की है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत तथा कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान एनवाईएसएफ की ओर से रचित कौशिक, धर्मशाला में एनएसएस, खिलाड़ियों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, नेहरू युवा केंद्रों के वालंटियर्स ने भी भाग लिया। वहीं दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से भी युवा योगाभ्यास में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed