{"_id":"a25619d5f834409de1d029cf4ceaaaf1","slug":"yoga-camp-at-kaithu-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्ट ऑफ लिविंग ने सिखाए योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्ट ऑफ लिविंग ने सिखाए योग के गुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 13 May 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के जन्म उत्सव पर संस्था ने सोमवार को कैथू जेल के 85 कैदियों को ध्यान लगाकर तनाव से मुक्त रहने के तरीके सिखाए।
विज्ञापन
इस प्रशिक्षण में कैदियों को योग, प्राणायाम, ध्यान, सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं संस्था ने सोमवार को आईजीएमसी के शिशु विभाग में बच्चों को फल भी बांटे। 13 मई को रवि शंकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में संस्था राम मंदिर में शाम साढे़ चार बजे सत्संग, ध्यान और भजन संध्या का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
शाम छह बजे लंगर होगा। संस्था की मीडिया प्रभारी तृप्ता ने बताया कि 8 से 13 मई तक ज्ञान मंदिर फिंगास्क एस्टेट संजौली, कसुम्पटी में आर्ट आफ लिविंग हैपिनेस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 7 से 11 मई तक मिनोचा निवास में एडवांस कोर्स और 8 से 10 मई तक अनाथ आश्रम में नवचेतना शिविर, 10 मई को आईजीएमसी में सेवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
10 से 11 मई तक श्रीश्री ज्ञान मंदिर में नाड़ी शिविर भी लगाया जाएगा। 13 मई को रवि शंकर के जन्म दिवस पर राम मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।