फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   yog camp at shimla.

योग सीखना है तो 22 को यहां पहुंचिए

Mon, 13 Jul 2015 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 13 Jul 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
yog camp at shimla.

श्री सनातन धर्म सभा, राधा कृष्ण मंदिर की ओर से विवेकानंद योग एवं संगीत साधना केंद्र का सात दिवसीय अभिनव योग प्रशिक्षण शिविर 22 से 28 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल (एसडी स्कूल) गंज बाजार शिमला में होगा।

विज्ञापन


राम कृष्ण विवेकानंद परंपरा के संन्यासी जगजननी शारदा मां के प्रशिष्य, विवेकानंद योग एवं संगीत साधना केंद्र के संस्थापक और मार्गदर्शक बाल योगी परम पूज्य स्वामी गौरीश्वरानंद पुरी जी महाराज शिविर के दौरान योगाभ्यास करवाएंगे। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अजय सूद और महासचिव विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्वामी जी 1996 से योग, संगीत, नैतिक शिक्षा और संतुलित आहार प्रणाली के बारे में प्रशिक्षण देते आ रहे हैं।
विज्ञापन


राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में हजारों लोग स्वामी जी से योग सीख चुके हैं। एसडी स्कूल में 22 जुलाई से शुरू होने वाले निशुल्क योग शिविर के दौरान प्रात: 6 से 7 बजे (महिलाएं), 7 से 8 बजे (पुरुष), सायं 5 से 6 बजे (बालिकाएं और महिलाएं) और 6 से 7 बजे (बालक) को योग सिखाया जाएगा। प्रशिक्षुओं को अष्टांग योग, षट् क्रियाएं और संगीत की शिक्षा दी जाएगी। योग शिविर में पंजीकरण के लिए गंज मंदिर स्थित सनातन धर्म सभा कार्यालय में 10 रुपये के फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु ये लाएं अपने साथ
सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अजय सूद और महासचिव विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षुओं को शिविर के दौरान आसन के लिए एक कंबल, बेड शीट, पेन, नोट पैड, रुमाल अथवा तौलिया साथ लाना होगा। इसके अलावा शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं को हाजिरी के लिए कक्षा से पांच मिनट पहले पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed