{"_id":"631dfe226d13f7538e2e37d7","slug":"yodha-movie-shooting-in-manali-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Movie Shooting: मनाली और सिस्सू में होगी बॉलीवुड फिल्म योद्धा की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Movie Shooting: मनाली और सिस्सू में होगी बॉलीवुड फिल्म योद्धा की शूटिंग
Sun, 11 Sep 2022 08:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/पतलीकूहल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/पतलीकूहल
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Sep 2022 08:57 PM IST
सार
फिल्म योद्धा की शूटिंग मनाली के साथ नग्गर और लाहौल के सिस्सू में होगी। इसके निर्माता सोमेश हैं।
विज्ञापन
बड़ागढ़ रिसॉर्ट पहुंचे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू-मनाली की वादियों में बॉलीवुड फिल्म योद्धा की शूटिंग होगी। शूटिंग के लिए अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री राशि खन्ना मनाली पहुंच गए हैं। वह नग्गर के समीप घुड़दौड़ में बडागढ़ रिसॉर्ट एंड सपा में रुके हैं। रिसॉर्ट के संचालक नकुल खुल्लर ने उनका कुल्लवी शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। मेगा बजट की फिल्म धर्मा प्रोडक्शन का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
इसकी शूटिंग मनाली के साथ नग्गर और लाहौल के सिस्सू में होगी। स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि फिल्म करण जौहर की धर्म प्रोडक्शन की है। इसके निर्माता सोमेश हैं। खुल्लर ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता व अभिनेत्री मुंबई से चार्टर्ड विमान से भुंतर हवाई अड्डे में उतरे हैं। यूनिट के आने से मनाली के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन