फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yellow alert of heat wave for four days in HP possibility of light rain on the day of voting

Himachal Weather: हिमाचल में अब चार दिन लू का यलो अलर्ट, मतदान के दिन हल्की बारिश के आसार

Mon, 27 May 2024 01:47 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 May 2024 01:47 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 6 जिलों के लिए हीट वेव का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, राजधानी शिमला में रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 

विज्ञापन
Yellow alert of heat wave for four days in HP possibility of light rain on the day of voting
शिमला में रविवार को खिली चटक की धूप से बचाओ के लिए छाता लिए गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब चार दिन गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा। इस दौरान प्रदेश में लू चल सकती है। 31 मई को प्रदेश के मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। एक जून को मतदान के दिन प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर सहित 6 जिलों के लिए हीट वेव का पूर्वानुमान जारी किया है। 27 से 30 मई तक शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर सहित 10 जिलों में हीट वेव चलने का पूर्वानुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान ऊना में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में 42.9, धौलाकुआं में 42.8, बरठीं में 41.2, हमीरपुर में 42.1 और कांगड़ा में 40.2 डिग्री दर्ज हुआ। हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान रविवार को कुकुमसेरी में 7.6 और केलांग में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शिमला में रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन, 30.6 डिग्री रहा तापमान
राजधानी में रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को तापमान 30.6 डिग्री पहुंचा। यह औसत से 5 डिग्री अधिक है। शिमला का न्यूनतम तापमान भी 18.6 डिग्री के करीब रहा जो औसत से 3 डिग्री अधिक है। शिमला में सबसे अधिक तापमान 27 मई 2010 को 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed