Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Yellow alert by IMD Shimla weather forecast heavy rain and snowfall alert

हिमाचल के 6 जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Thu, 14 Nov 2019 02:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Nov 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Yellow alert by IMD Shimla weather forecast heavy rain and snowfall alert
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 नवंबर को छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में 16 नवंबर तक मौसम खराब रहेगा। 17 से 20 नवंबर तक मौसम साफ होगा। वहीं बीते दिन रोहतांग टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल पर लोगों के हंगामे के बाद रोहतांग दर्रा होकर वाहन भेजे गए हैं। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


मनाली, स्नो प्वाइंट सोलंगनाला, फातरू, गुलाबा, मढ़ी, कोठी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजधानी शिमला में भी दिन भर आसमान में बादल छाये रहे। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Yellow alert by IMD Shimla weather forecast heavy rain and snowfall alert

जिला कुल्लू में मौसम खराब रहा और आसमान में सुबह से बादल छाये रहे। दोपहर बाद फिर से रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई है।

राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान- शिमला 10.5, सुंदरनगर 7.7, भूंतर 7.5, कल्पा 4.2, धर्मशाला 12.0, ऊना 11.2, नाहन 15.5, केलांग -0.3, पालमपुर 10.0, सोलन 7.0, मनाली 4.2, कांगड़ा 10.2, मंडी 9.2, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 12.2, चंबा 9.3, डलहौजी 11.1 और कुफरी 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 19.4, सुंदरनगर 20.6, भूंतर 18.4, कल्पा 14.3, धर्मशाला 15.8, ऊना 24.7, नाहन 23.4, सोलन 24.0, कांगड़ा 19.3, बिलासपुर 20.8, हमीरपुर 20.6, चंबा 17.5, डलहौजी 14.0 और केलांग 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed