{"_id":"bbf132c06c1c5440ad72e9343dc7eb8f","slug":"yashvvrdhn-chauhan-was-elected-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवर्धन बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशवर्धन बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Sep 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में यशवर्धन चौहान ने अपने प्रतिद्वंद्वी दलीप शर्मा को 207 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
विज्ञापन
यशवर्धन को 444 और शर्मा को 237 वोट मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर हुए तिकोने मुकाबले में वीरेंद्र राठौर ने नरेश शर्मा को 97 वोटों से पराजित किया, जबकि रमेश शर्मा 145 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
सचिव पद के लिए हुए तिकोने मुकाबले में नरेश शर्मा ने प्रवीण चंदेल को महज 7 वोटों से पराजित किया। नरेश शर्मा को 283, प्रवीण को 276 और अरमेंद्र राणा 125 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
यह चुनाव रमाकांत शर्मा की अध्यक्षता में हुए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 876 सदस्यों में से 691 वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया।