फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yami Gautam Dream Home In Gohar Mandi Himachal Pradesh

यामी गौतम यहां बनाने जा रही हैं अपने सपनों का आशियाना

Wed, 05 Oct 2016 02:52 PM IST
बिंदर ठाकुर/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
बिंदर ठाकुर/अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Wed, 05 Oct 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
Yami Gautam Dream Home In Gohar Mandi Himachal Pradesh

बॉलीवुड क्वीन कंगना राणावत के मनाली में जमीन खरीदने के बाद फेयर एंड लवली गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने गोहर में अपने सपनों का आशियाना बनाएगी। इसके लिए उसने जमीन खरीदी है। ‘विक्की डोनर’ फिल्म से मायानगरी मुंबई में धूम मचाने वाली हिमाचल की बेटी यामी गौतम ने गोहर  पंचायत के न्योरी गांव में करीब 25 बीघा जमीन खरीदी है। 

विज्ञापन


यामी के साथ उसकी माता अंजलि गौतम और पिता मुकेश गौतम भी साथ थे। मायानगरी में धूम मचाने वाली अभिनेत्रियों को अपने घर की वादियां ही लुभा रही हैं। हाल ही में कंगना राणावत ने मनाली में अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए जमीन खरीदी है। पिछले दो तीन दिनों से गोहर में अभिनेत्री यामी गौतम अपने माता पिता के साथ है। 
विज्ञापन


सोमवार शाम को करीब साढ़े चार बजे यामी गौतम ने तहसील गोहर में अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाई। बताया जा रहा है कि यामी गौतम भविष्य में गोहर में आशियाना बनाने के साथ फिल्म स्टूडियो भी खोल सकती हैं। यामी गौतम ने फिल्मों से पहले फेयरनेस क्रीम में बतौर माडल और कुछ टीवी सीरियलों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी है यामी गौतम

Yami Gautam Dream Home In Gohar Mandi Himachal Pradesh

इसके बाद उसने ‘विक्की डोनर’ में जान अब्राहम और आयुष्मान खुराना के साथ काम किया। हिमाचल के बिलासपुर में जन्मी यामी गौतम की बहन सुरीली गौतम पंजाबी फिल्मों में अभिनेत्री है। समाज सेवक एवं अधिवक्ता चेतन कुमार शर्मा, धर्म सिंह ठाकुर, हितेष गुप्ता और योगिंद्र पाल शर्मा ने कहा है कि गोहर में फिल्म स्टूडियो का निर्माण होता है। 

तो यहां के बेरोजगार युवाओं और क्षेत्र की हसीन वादियां भी फिल्मी परदे पर आ सकती हैं। रितिक रोशन के साथ यामी ने काबिल फिल्म में अहम रोल अदा किया है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इधर, नायब तहसीलदार गोहर हरि सिंह यादव ने यामी गौतम की जमीन की तहसील गोहर में रजिस्ट्री होने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed