फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yam vegetable crop will be cultivated in himachal now

पेड़ पर चढ़ी बेल पर लगेंगे ‘आसमानी आलू’, पढें पूरा मामला

Wed, 05 Jun 2019 12:02 PM IST
Krishan Singh रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Yam vegetable crop will be cultivated in himachal now
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के खेतों में यदि पेड़ पर चढ़ी बेल पर आलू लगे नजर आएं तो हैरान न होना। बिलासपुर जिले में प्रगतिशील किसान ऐसी ही हैरत में डालने वाली खेती में जुटे हैं। आलू जैसी दिखने वाली इस सब्जी का नाम यम है, जिसकी खेती जिले में की जा रही है।

विज्ञापन


फिलहाल बीज तैयार किया जा रहा है। बाद में इसे खेतों में बीजकर आल जैसी सब्जी की पैदावार ली जाएगी। यम की खेती में जुटे उपमंडल घुमारवीं की कोठी पंचायत के गांव न्यूनखस फयोड़ी के किसान और गांव के पूर्व उप प्रधान प्रेमलाल ने इसे आसमानी आलू का नाम दिया है।
विज्ञापन


उनके अनुसार यम की खेती का यह प्रारंभिक चरण है। लक्ष्य दो क्विंटल बीज तैयार करने का है, जिसके बाद इसकी खेती की जाएगी। ‘आसमानी आलू’ बेल पर लगता है।

एक बेल पेड़ या फिर किसी अन्य ढांचे पर फैलती है और प्रति बेल आठ से दस किलो तक यम की पैदावार देती है। प्रेमलाल ने बताया कि क्षेत्र में किसानों का एक समूह बनाया है। यह समूह कांगड़ा भ्रमण पर गया था, जहां से उन्हें यह बीज मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉनवेज का हो सकता है विकल्प  

Yam vegetable crop will be cultivated in himachal now

उन्होंने इसका नाम आसमानी आलू रखा है। इसकी खास बात है कि इसका बीज किसी पौधे के नीचे लगाया जाता है। इसकी बेल 30 से 40 फीट तक लंबी हो जाती है। जिस पर आलू जैसी सब्जी लगती है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है।

प्रेमलाल ने बताया की इस आलू की सब्जी का स्वाद नॉनवेज की तरह है। शाकाहारी भोजन करने वालों के लिए सब्जी का आहार शानदार विकल्प हो सकता है। प्रेमलाल के अनुसार क्षेत्र में बंदरों का भी आतंक है। नकदी फसलों की खेती यहां संभव नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए वे हल्दी, अश्वगंधा, जिमीकंद जैसी फसलें लगा रहे हैं।

आलू जैसी दिखने वाली यह सब्जी असल में यम है। इसकी कुछ किस्में ही खाने योग्य होती हैं। यम का अनुसंधान केंद्र केरल में है। लिहाजा वह इसकी ज्यादा जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं। -एसके चक्रवर्ती, निदेशक, सीपीआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed