बड़े पर्दे पर दिखेंगी जंजैहली और कमरुघाटी की मनमोहक वादियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की बड़े पर्दे पर आ रही हिमाचली फिल्म यारियां की शूटिंग जल्द सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज में होने जा रही है। हिमाचल के दो दोस्तों पर आधारित इस फ़िल्म में जंजैहली और कमरुघाटी की संस्कृति बड़े पर्दे पर दिखेगी।
ढांगवाला प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में नाटी किंग कुलदीप शर्मा और पोलाराम ढांगवाला हिमाचली किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर एस. कुमार ने बताया कि हिमाचल की बड़े पर्दे की पहली फ़िल्म में नाटी किंग कुलदीप शर्मा के साथ बॉलीवुड के दो सिंगर गीत गाएंगे। उन्होंने बताया कि नेहा कक्कड़ से इस बारे में बात चल रही है।
इस फिल्म में शक्ति कपूर, अरुण बख्शी, अली खान, ऋषि शर्मा, रजा मुराद और सुरिंदर पॉल भी होंगे, जो जल्द मंडी आएंगे। बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने हाल ही में हिमाचल में अपने दौरे के दौरान नाटी किंग कुलदीप शर्मा और पोला राम को फिल्म के निर्माण को लेकर टिप्स दिए थे। जंजैहली, भुलाह और कमरुघाटी के जालपा मंदिर सरोआ में यारियां फिल्म की शूटिंग को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।