फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wrong to use govt helicopter for Nadda, will complain: Rathore

नड्डा के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करना गलत, करेंगे शिकायत: राठौर

Tue, 08 Oct 2019 01:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Oct 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
Wrong to use govt helicopter for Nadda, will complain: Rathore

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे पर सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है।  

विज्ञापन


धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान राठौर ने आरोप लगाया कि धर्मशाला और पच्छाद में भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। धर्मशाला स्थित सरकारी दफ्तरों को भाजपा की प्रचार सामग्री के लिए प्रयोग किया जा रहा है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।  
विज्ञापन


 जेपी नड्डा को दिल्ली से बिलासपुर हेलीकॉप्टर से लाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी धन का सरेआम दुरुपयोग किया है। उन्होंने नड्डा के सरकारी हेलीकॉप्टर के खर्च को भाजपा के चुनाव व्यय में जोड़ने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर से मेरा कोई मतभेद नहीं, जल्द प्रचार में उतरेंगे 

उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर मीट महज फिजूलखर्ची है। सरकार पूंजीपतियों के लिए अपने खर्च पर चार्टर्ड प्लेन और लग्जरी गाड़ियां बुक क्यों करवा रही है जबकि, हिमाचल की आर्थिक स्थिति नाजुक दौर से गुजर रही है। राठौर ने भाजपा के पूर्व मंत्री पर भी बयान दिया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि साजिश के तहत पत्र बम मामले में भाजपा के एक पूर्व मंत्री को थाने बुलाकर अपमानित किया गया। 

राठौर ने कहा कि पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा से उनका कोई मतभेद नहीं है। सुधीर शर्मा अस्वस्थ हैं। इसलिए वह चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले पा रहे। लेकिन, जल्द ही सुधीर चुनावी क्षेत्र में आकर प्रचार करेंगे। मेरी सुधीर शर्मा से 2 दिन पहले ही चर्चा हुई है। वह जल्द ही प्रचार में सक्रिय रूप से शामिल होंगे। सुधीर के खिलाफ सोनिया गांधी से शिकायत की बातें आधारहीन हैं। कांग्रेस एकजुटता के साथ उपचुनाव में उतरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed