{"_id":"62bfe5f11849e102eb0143d5","slug":"written-examination-of-police-constable-recruitment-in-himachal-on-july-3-supervisor-posted","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Constable Recruitment Exam: हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, पर्यवेक्षक किए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Constable Recruitment Exam: हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, पर्यवेक्षक किए तैनात
Sat, 02 Jul 2022 12:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:01 PM IST
सार
पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एडीजीपी अभिषेक त्रिवेदी, आईजी प्रशासन एवं कल्याण डीके यादव, डीआईजी इंटेलीजेंस संतोष पटियाल, पीटीसी डरोह के प्रधानाचार्य विमल गुप्ता, आईजी साउथ रेंज पीडी प्रसाद, डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधु सूदन और डीआईजी नार्थ रेंज धर्मशाला सुमेधा दिवेदी को शामिल किया है।
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 3 जुलाई( रविवार) को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा होगी। हिमाचल पुलिस विभाग ने गड़बड़ी रोकने के लिए रेंज के अनुसार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एडीजीपी अभिषेक त्रिवेदी, आईजी प्रशासन एवं कल्याण डीके यादव, डीआईजी इंटेलीजेंस संतोष पटियाल, पीटीसी डरोह के प्रधानाचार्य विमल गुप्ता, आईजी साउथ रेंज पीडी प्रसाद, डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधु सूदन और डीआईजी नार्थ रेंज धर्मशाला सुमेधा दिवेदी को शामिल किया है। अगर कोई व्यक्ति लिखित परीक्षा से पहले और परीक्षा के दौरान अनुचित साधन व कोचिंग संस्थान के माध्यम से लिखित परीक्षा प्रभावित करता है तो उसकी शिकायत इन अधिकारियों से की जा सकेगी।
विज्ञापन
हिमाचल में 1,334 कांस्टेबल के लिए करीब 75,687 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पेपर लीक मामले में फंसे 116 आरोपी अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। पूर्व में लीक हुए पेपर में 75,803 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पुलिस मुख्यालय ने अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी कर दिए गए हैं। पुलिस ने व्यवस्था की है कि यह अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। परीक्षा के लिए प्रदेश में करीब 81 केंद्र बनाए गए है। उल्लेखनीय है कि पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले से सबक लेते हुए यह परीक्षा पुलिस के कड़े पहरे में होगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
171 आरोपी गिरफ्तार
पेपर लीक मामले में पुलिस एसआईटी ने 171 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी की ओर से इनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट तैयार की जाएगी।