{"_id":"62396951d699c715df68bcf5","slug":"written-examination-for-constable-posts-will-be-held-on-march-27-in-shimla-three-centers-set-up-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: कांस्टेबल पदों के लिए 27 मार्च को होगी लिखित परीक्षा, शहर में बनाए तीन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: कांस्टेबल पदों के लिए 27 मार्च को होगी लिखित परीक्षा, शहर में बनाए तीन केंद्र
Tue, 22 Mar 2022 11:44 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:44 AM IST
सार
पुलिस महकमे में पुरुष, महिला और चालक कांस्टेबल के 158 पदों के लिए लिखित परीक्षा 27 मार्च को होगी। पुलिस विभाग ने लिखित परीक्षा के लिए तीन स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
कांस्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस महकमे में पुरुष, महिला और चालक कांस्टेबल के 158 पदों के लिए लिखित परीक्षा 27 मार्च को होगी। पुलिस विभाग ने लिखित परीक्षा के लिए तीन स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए हैं। एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर और संजौली महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन तीनों परीक्षा केंद्रों पर 27 मार्च को सुबह 9 बजे से 5 हजार 224 पुरुष और महिला अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के संदर्भ में सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 0177-2652123 पर संपर्क कर सकते है। 20 नवंबर से 3 दिसंबर 2021 तक पुलिस लाइन के भराड़ी में पुलिस कांस्टेबल के 158 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई थी। लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को एक पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो, पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) कार्ड बोर्ड, नीला या काला पेन लेकर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इसके अलावा किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हाल में इलेक्ट्रानिक उपकरण मोबाइल, कैलकुलेटर, घड़ी और बैग ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन