{"_id":"6ab9076a33581341d402ec70","slug":"wrestling-postphoned-shimla-news-c-19-sml1002-793664-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बारिश के चलते तलाई चियोग का छींज मेला स्थगित, अब चार अक्तूबर को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बारिश के चलते तलाई चियोग का छींज मेला स्थगित, अब चार अक्तूबर को होगा
विज्ञापन
बड़ी माली के विजेता को मिलेगा 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार, महिला कुश्ती में 21 हजार का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। उत्तरी भारत का छींज मेला तलाई चियोग बारिश के कारण रविवार को आयोजित नहीं हो सका। अब यह मेला 4 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। यह मेला एक शताब्दी से भी अधिक पुराना है। चियोग क्षेत्र के विद्वान संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मेले में उत्तरी भारत और विदेशों से अंतरराष्ट्रीय पहलवान भाग लेते हैं।
इसका आयोजन ग्राम पंचायत चियोग, ददास और देहना के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है। इस वर्ष बड़ी माली के विजेता को 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। शिमला केसरी का खिताब जीतने वाले शिमला जिले के पहलवान को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहली बार महिला कुश्ती भी होगी, जिसमें विजेता महिला पहलवान को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य हरीश ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। मेले में लकी ड्रॉ भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें प्रथम पुरस्कार ऑल्टो-के10 कार, द्वितीय स्कूटी और तृतीय आईफोन है। चौथे पुरस्कार में दो इंडक्शन तथा पांचवें में तीन स्मार्ट वॉच मिलेंगी। मेले का शुभारंभ माता काली देशू की पारंपरिक पूजा से होगा।