{"_id":"6ab92cf8f80837924d0fbe9f","slug":"parking-problem-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-793845-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली में पार्किंग की समस्या, बाईपास पर गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली में पार्किंग की समस्या, बाईपास पर गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर
विज्ञापन
कागजों तक सीमित रहा पार्किंग के निर्माण का काम, यातायात हो रहा प्रभावित
ग्राउंड रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली और चलौंठी क्षेत्र में पार्किंग की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि संजौली में पार्किंग की किल्लत के कारण लोग मजबूरन ढली-संजौली बाईपास पर वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। इस मार्ग के किनारे चलौंठी और बाईपास क्षेत्र में रहने वाले लोग भी गाड़ियों को खड़ा करते हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़ा होने के कारण बाईपास पर यातायात प्रभावित होता है। इससे अपर शिमला समेत सुन्नी और करसोग की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम और प्रदेश सरकार के समक्ष कई बार पार्किंग के निर्माण की मांग उठा चुके हैं। इसके बावजूद कागजों तक ही पार्किंग निर्माण के वायदे सिमटकर रह गए हैं। यही वजह है कि संजौली महाविद्यालय से शुरू होने वाले बाईपास में ढली तक जगह-जगह गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर भी वाहन मालिक चिंतित रहते हैं लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग मजबूर हैं।
नगर निगम की पूर्व महापौर सत्या कौंडल ने बताया कि सेंट जेवियर स्कूल के समीप पार्किंग बनाई जानी थी। नगर निगम ने इसके लिए बजट का प्रावधान भी कर दिया था लेकिन पिल्लर लगाने से आगे काम नहीं बढ़ पाया है। स्थानीय निवासी रमेश, ज्ञान चंद और अन्यों ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जल्द पार्किंग का निर्माण करे जिससे लोगों को परेशानियों से न जूझना पड़े। उन्होंने बताया कि पार्किंग नहीं होने पर मजबूरी में घर से कई किलोमीटर दूर वाहनों को खड़ा करते हैं। वहीं सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने पर कई बार चालान भी काटे जाते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन और नगर निगम से बाईपास पर लोगों की दिक्कतों को देखते हुए येलो लाइन लगाकर स्थान चिह्नित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
इनसेट
शहर में लोगों की सुविधा को देखते हुए पार्किंग बनाई जा रही हैंं। निगम प्रशासन इन क्षेत्रों में भी जमीन तलाश कर समस्या का समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे।
-सुरेंद्र चौहान, महापौर, नगर निगम शिमला