{"_id":"5f10633e8ebc3e74a90b6ffe","slug":"wrestler-dalip-singh-rana-the-great-khali-statement-over-chinese-app-ban-issue-at-nahan-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मन ने हमारे 20 सैनिक शहीद किए हैं तो उनके 100 मारो: खली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुश्मन ने हमारे 20 सैनिक शहीद किए हैं तो उनके 100 मारो: खली
Thu, 16 Jul 2020 07:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Jul 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
रेसलर दलीप सिंह राणा
- फोटो : अमर उजाला
रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली चाइनीज एप को लेकर दिए अपने बयान पर अडिग हैं। कहा कि चाइनीज एप बंद करने से क्या होगा। यदि दुश्मन ने हमारे 20 सैनिक शहीद किए हैं तो हम उनके 100 मारकर दिखाएं। कई देश हमसे आगे निकल गए हैं। वहां चाइनीज एप चल रही हैं। कहा कि इसमें डाटा लीक होने की बात की जा रही है। यदि ऐसा है तो क्या पहले पता नहीं था। खली नाहन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। सोशल मीडिया पर चाइनीज एप बंद करने को लेकर खली का बयान सुर्खियों में रहा था। रेसलर ने गृह जिला सिरमौर के पिछड़ेपन पर कहा कि शिलाई में सड़कें बेहद खराब हैं। उनका राजनीति में आने का इरादा नहीं है, लेकिन अपनी आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है। घर आता हूं तो सड़कों की खस्ता हालत देखकर दुख होता है। कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सिरमौर पिछड़ा हुआ है। इलाज के लिए एक बच्चे को गुरुग्राम लेकर जाना पड़ता है। यह सुविधा हमारे सिरमौर में क्यों नहीं है? सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी पिछड़े हैं। उनके अनुसार 21 साल पहले नैनीधार में रेस्टहाउस खोलने की सरकार ने घोषणा की थी, लेकिन अभी तक यह काम नहीं हुआ। काम शुरू होने में 21 साल लग गए तो काम पूरा होने की कितने वर्ष लगेंगे? उन्होंने मांग की कि इस मामले में सरकार और प्रशासन कदम उठाएं।
विज्ञापन
सरकार की गाइड लाइन पर करें अमल: खली
खली ने कोरोना से बचाव को सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की जनता से अपील की। कहा कि लोग सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। घर से जब भी निकलें तो मास्क लगाएं। हाथों को बार-बार धोते रहें और स्वच्छता का ध्यान रखें।
विज्ञापन