फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   World's highest Shinkula tunnel will be constructed soon at 16,580 feet, easy access to China

Lahul; 16,580 फीट पर दुनिया की सबसे ऊंची शिंकुला टनल का जल्द होगा निर्माण, चीन तक आसान होगी पहुंच

Sun, 09 Apr 2023 11:19 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Apr 2023 11:19 AM IST
सार

शिंकुला टनल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए 1681 करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है। यह राशि भारत सरकार ने जारी की है। 

विज्ञापन
World's highest Shinkula tunnel will be constructed soon at 16,580 feet, easy access to China
शिंकुला दर्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई पर बनने वाली शिंकुला टनल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए 1681 करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है। यह राशि भारत सरकार ने जारी की है। समुद्र तल से 16,580 फीट की ऊंचाई पर शिंकुला दर्रे पर टनल का निर्माण होगा। इस टनल की लंबाई 4.1 किलोमीटर होगी। यह टनल सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस टनल के जरिये पाकिस्तान और चीन सीमा तक भारतीय जवानों की पहुंच आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


बीआरओ महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने शनिवार को मनाली-लेह, दारचा-शिंकुला मार्ग पर दीपक परियोजना और संगठन के योजक की ओर से निष्पादित सड़क कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अटल टनल रोहतांग में हो रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


कहा कि शिंकुला टनल सभी मौसम में लद्धाख के जांस्कर, निमो, पदुम को हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले को जोड़े रखेगी। सीमा सड़क संगठन देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों, सुरंगों और हवाई अड्डों का निर्माण करने वाला एक प्रमुख संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मनाली से शिंकुला दर्रे के रास्ते में महानिदेशक ने बीआरओ की ओर से किए जा रहे सड़क कार्यों की सराहना की और बीआरओ कर्मयोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए, जिन्होंने 25 मार्च को रिकॉर्ड समय सीमा में शिंकुला दर्रा यातायात के लिए बहाल किया है।


बारालाचा दर्रे को भी इस वर्ष रिकॉर्ड समय में बहाल किया है। उन्होंने स्नो कटर और भारी मशीनरी के संचालकों से भी बातचीत की, जिन्होंने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दर्रों पर बर्फ हटाने के अभियान का नेतृत्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed