फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   world music festival started in manali

वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में विदेशी कलाकारों ने मचाया धमाल

Sat, 15 Sep 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Sat, 15 Sep 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
world music festival started in manali

पर्यटन नगरी मनाली के मझाच में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर के वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का आगाज हुआ। फेस्टिवल में देश विदेश से सैलानी मनाली पहुंचे हुए हैं। इस दो दिवसीय उत्सव के पहले दिन देश-विदेश के कलाकारों ने धमाल मचाया। 

विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार करवाए जा रहे दो दिवसीय फेस्टिवल को प्रकृति के बीच आयोजित किया जा रहा है। फेस्टिवल से होने वाली आमदनी का 10 प्रतिशत हिस्सा केरल बाढ़ प्रभावितों को भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोजक कुनाल सागर, रिधिमा, जोगिंद्र और केतिन ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है। इस फेस्टिवल में दुनिया के नामी मशहूर गायकों और बैंड ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोवा में हर साल इस तरह के फेस्टिवल आयोजित होते हैं। इन फेस्टिवल की बदौलत दुनिया भर के लाखों सैलानी भारत का रुख करते हैं। शुक्रवार को  किंर्गुजापति, ओसरिस, टैरा, मेनॉग, स्टार लैब समेत नामी अंतरराष्ट्रीय गायक और बैंड ने अपनी प्रस्तुति से प्रतिभागियों को खूब नचाया।

फेस्टिवल में खाने पीने के लिए स्टाल लगाए गए हैं। इस मेले से स्थानीय लोगों को भी रोजगार प्राप्त हो रहा है। इस मेले में भारत समेत पूरी दुनिया की संस्कृति को दिखाया जा रहा है।


सिड्डू, मोमो समेत अन्य देशों के व्यंजन फेस्टिवल में प्रतिभागियों के लिए मुहैया करवाए जा रहे हैं। स्थानीय पर्यटन व्यवसायी अमित ने बताया कि इस तरह के आयोजन से मनाली में पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed