फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   world environment day 2019: Himachal police Plantman Jawahar planting plants from his salary

विश्व पर्यावरण दिवस: अपनी पगार से पौधे रोप रहे हिमाचल पुलिस के प्लांटमैन जवाहर

Wed, 05 Jun 2019 11:58 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
world environment day 2019: Himachal police Plantman Jawahar planting plants from his salary
हेड कांस्टेबल जवाहर लाल - फोटो : अमर उजाला

यूं तो पुलिसकर्मियों का काम कानून व्यवस्था संभालना और लोगों की सुरक्षा करना होता है, लेकिन हिमाचल पुलिस के एक हेड कांस्टेबल अपने इस काम के साथ पर्यावरण को बचाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस की नौकरी से मिलने वाले वेतन को वह देवदार के पौधों की नर्सरी तैयार करने में खर्च कर देते हैं। नर्सरी में तैयार देवदार के पौधों को वह मुफ्त में ही स्थानीय लोगों और वन विभाग को पौधरोपण के लिए दे देते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा वह जहां भी तैनात रहते हैं, वहां भी अपने पैसे से पौधे खरीदकर न सिर्फ उन्हें रोपते हैं, बल्कि नौकरी के बाद के खाली वक्त में उनकी देखभाल भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल पुलिस में हेड कांस्टेबल जवाहर लाल पुलिस लाइन सोलन में तैनात हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जवाहर की रुचि कब जुनून में बदल गई, यह उन्हें खुद भी पता नहीं चला।

अपनी नियुक्ति के दौरान जवाहर जहां भी गए, वहां आसपास के जंगलों में देवदार के पौधे लगाने लगे। जवाहर के अनुसार 2014 से 2019 तक वह तीस हजार से ज्यादा पौधों को खुद अपने तैनाती वाले स्थलों के आसपास रोप चुके हैं।

आज सम्मानित होंगे पर्यावरण के सिपाही

इसके वह कहते हैं कि वह साल में दो बार पौधरोपण करते हैं। इसके लिए आसपास के लोगों और स्कूल-कॉलेज के बच्चों को भी प्रोत्साहित कर पौधरोपण कराते हैं। बताया कि वर्तमान में भी वह एक नर्सरी चला रहे हैं, जिसमें देवदार के पौधे तैयार किए जाते हैं।

इन पौधों को वह खुद रोपने के अन्य लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराते हैं। जवाहर कहते हैं कि पौधे लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। इसीलिए ड्यूटी से पहले और बाद में उनकी देखरेख करते हैं।  
  
विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी विभाग बुधवार को प्रदेश में पर्यावरण के लिए अच्छा काम करने वाले लोगों, संस्थाओं, उद्योगों और स्कूलों को सम्मानित करेगा। पीटरहॉफ में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे पर्यावरण रैली से होगी। इसके बाद तकनीकी प्रदर्शनी के दौरान वायु प्रदूषण नियंत्रण, ठोस कचरा प्रबंधन पर नई तकनीक का प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री वाटर प्यूरिफिकेशन इन्वीगोरेटिंग स्कीम (वापिस) को लांच करेंगे।

पर्यावरण संबंधी किताब और ब्रोशर भी जारी की जाएगी। इसके बाद विभिन्न श्रेणी के तहत चयनित लोगों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें डीसी सिरमौर के अलावा कुछ उद्योग भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री घुमारवीं ब्लॉक के  मुस्कान स्वयं सहायता समूह को पत्तल बनाने की मशीन दान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed