फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   world environment day 2019: himachal govt will buy Non recyclable polyethylene

पॉलिथीन को लेकर हिमाचल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सीएम जयराम ने दी जानकारी

Wed, 05 Jun 2019 11:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
world environment day 2019: himachal govt will buy Non recyclable polyethylene
- फोटो : अमर उजाला

नॉन रिसाइक्लेबल पॉलिथीन को लेकर हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार निर्धारित मूल्य पर नॉन रिसाइक्लेबल पॉलिथीन खरीदेगी। यह पॉलिथीन शहरी निकायों और अन्य कूड़ा एकत्र करने वाली संस्थाओं से लिया जाएगा। इसे सीमेंट फैक्टरी या सड़क जैसे निर्माण कार्यों में इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और शिक्षा विभाग के संयुक्त रूप से आयोजित पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह में सीएम ने पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से निर्मित नए बैग का भी लोकार्पण किया। 

विज्ञापन

इस योजना का शुभारंभ किया

world environment day 2019: himachal govt will buy Non recyclable polyethylene

मुख्यमंत्री ने वाटर प्यूरिफिकेशन इनविगोरेटिव योजना का शुभारंभ किया। कहा कि योजना के तहत विभिन्न नदियों के दूषित जल के प्रबंधन को 38 प्रकार के पौधे चिह्नित किए गए हैं।

पहले चरण में यह योजना सुखना नाला परवाणू, मारकंडा नदी, कालाअंब, सिरसा नदी (बद्दी) और आसपास शुरू होगी। मुख्य सचिव पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष आरडी धीमान ने पर्यावरण से संबंधित जानकारी दी।

पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक डीसी राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, अतिरिक्त निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रवीण गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह आदि उपस्थित थे।

पर्यावरण जागरूकता रैली को किया रवाना

world environment day 2019: himachal govt will buy Non recyclable polyethylene

पत्तल और डोना बनाने के लिए मशीन वितरित 
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हरित तकनीक हस्तांतरण योजना में सहायता स्वरूप जिला बिलासपुर के घुमारवीं के महिला स्वयं सहायता समूह मुस्कान को पत्तल एवं डोना बनाने की मशीन वितरित की।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। इसमें शहर के 30 स्कूलों के लगभग 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने पर्यावरण उत्कृष्ट पर सर्वोत्तम प्रथाओं का संकलन पुस्तक के अलावा अन्य जागरूकता प्रकाशन सामग्री का विमोचन किया।

प्रदर्शनी का आयोजन 
विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह के साथ नकद पुरस्कार दिए। प्रथम 50 हजार और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार दिए गए। पीटरहॉफ में वनस्पति खाद तकनीकों, पॉली ईंटों, गोबर निर्मित घड़ों आदि को विभाग की प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed