{"_id":"01652b877d5dccbb6a2b865eb3eb68f3","slug":"world-bank-team-meets-horticulture-minister-vidya-stokes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोक्स और वर्ल्ड बैंक की टीम में इन मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोक्स और वर्ल्ड बैंक की टीम में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 17 Aug 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स से शिमला में विश्व बैंक की एक टीम ने मनीवनन पाथी की अगुवाई में भेंट की। भारत सरकार के आर्थिक मामले विभाग की ओर से विश्व बैंक को वित्तपोषण के लिए भेजी 1000 करोड़ की बागवानी योजना पर चर्चा की।
विज्ञापन
परियोजना पांच से छह वर्षों में पूरी होगी। टीम ने बागवानी मंत्री को विभिन्न स्टेकहोल्डरों जैसे सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों प्रधान सचिव बागवानी, प्रधान सचिव वित्त, कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारी, प्रदेश बागवानी उपज विपणन निगम, कृषि उपज विपणन निगम और प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन से हुई चर्चाओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
फल उत्पादकों, व्यापारियों तथा निजी क्षेत्र में कोल्ड चेन ऑपरेटरों से हुई चर्चा पर भी जानकारी दी। टीम ने शिमला में सेब बगीचों के अतिरिक्त कृषि विपणन बोर्ड, नीलामी यार्ड, एचपीएमसी कोल्ड स्टोरेज और पैक हाउस का दौरा किया। उन्होंने परियोजना तैयारी दल के तुरंत गठन करने की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन
सरकार की समयबद्ध तरीके से परियोजना के कार्यान्वयन की तैयारी पर संतोष जताया। स्टोक्स ने टीम को आश्वासन दिया कि सरकार की तरफ से परियोजना के सफल कार्यान्वयन को पूरा सहयोग दिया जाएगा। टीम में अनिमेश श्रीवास्तव और सौजन्या कृष्णा भी शामिल हैं।