{"_id":"661007c7c98378bae501f540","slug":"world-bank-happy-with-the-companys-work-approves-installment-of-rs-88-crore-shimla-news-c-19-sml1001-330820-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कंपनी के काम से विश्व बैंक खुश \n88 करोड़ की किस्त को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कंपनी के काम से विश्व बैंक खुश 88 करोड़ की किस्त को दी मंजूरी
विज्ञापन
सतलुज पेयजल योजना के काम में आएगी तेजी
24 घंटे पेयजल योजना का टेंडर अवार्ड होने और डेमो जोन में नियमित आपूर्ति शुरू करने पर जारी होगी किस्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में 24 घंटे पानी देने की योजना के काम के लिए विश्व बैंक से 88 करोड़ रुपये की एक और किस्त मिलने वाली है। पेयजल कंपनी के काम से खुश बैंक ने इसकी किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी है। जल्द ही यह पैसा कंपनी को मिल जाएगा।
कंपनी इससे शिमला शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति देने के कार्यों को शुरू करवा सकेगी। कंपनी के अनुसार यह किस्त दो शर्तों को पूरा करने के लिए दी जा रही है। इनमें पहली शर्त इस योजना के दूसरे चरण का काम शुरू करने की थी। इसके तहत शहर में प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति देने के लिए नई पेयजल लाइनें बिछाने और टैंक बनाने से जुड़ी है। पांच साल से इस काम का टेंडर लटक रहा था लेकिन बीते महीने सरकार ने इसका काम स्वेज इंडिया कंपनी को सौंपने को मंजूरी दे दी थी।
अब यह कंपनी अपना प्लान तैयार करेगी और उसके बाद नई लाइनें बिछाने का काम शुरू होगा। दूसरी शर्त के अनुसार पेयजल कंपनी ने संजौली में बनाए गए डेमो जोन में करीब 1500 उपभोक्ताओं को 24 घंटे पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। दो दिन पहले उदयपुर में विश्व बैंक के साथ हुई केंद्र सरकार और कंपनी के अधिकारियों की बैठक में भी इस काम को लेकर रिपोर्ट दी है। बैठक में कंपनी के महाप्रबंधक राजेश कश्यप ने हिस्सा लिया। कहा कि बैंक कंपनी के काम से खुश है जिसके बाद एक और किस्त देने को मंजूरी मिल गई है। इससे काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
सतलुज से शिमला लाया जाएगा पानी
विश्व बैंक की इस योजना के तहत सतलुज का पानी शिमला पहुंचाया जा रहा है। शकरोड़ी से शिमला तक करीब 22 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। इससे करीब 66 एमएलडी पानी रोजाना शिमला शहर को मिलेगा। शहर में लोगों को 24 घंटे आपूर्ति दी जाएगी। इस योजना के दूसरे टेंडर के तहत शिमला शहर में नई पेयजल लाइनें बिछाई जानी है। 40 से ज्यादा टैंक बनने हैं। साथ ही शहर में नए एएमआर मीटर भी लगाए जाने हैं।