{"_id":"5c023470bdec2241b054dfce","slug":"world-aids-day-200-news-patients-of-hiv-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व एड्स दिवस: एक साल में बढ़ गए एचआईवी के 200 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व एड्स दिवस: एक साल में बढ़ गए एचआईवी के 200 मरीज
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में इस साल 200 नए लोग एचआईवी से ग्रसित पाए गए हैं। ये नए मामले एक साल में हुई जांच में सामने आए हैं। वर्तमान में एचआईवी पीड़ितों की संख्या 4192 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. गोपाल बैरी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
डॉ. बैरी ने कहा कि इस वर्ष लगभग एक लाख लोगों ने स्वेच्छा से अपना एचआईवी टेस्ट करवाया, जिनमें 200 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले साल के मुकाबले एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हुई है। गत वर्ष यह आंकड़ा चार सौ से अधिक था।
विज्ञापन
हर स्वास्थ्य उपकेंद्र में हो रही जांच
प्रदेश के हर स्वास्थ्य उपकेंद्र में एचआईवी टेस्ट हो रहे हैं। उपकेंद्र में सप्ताह में होने वाले क्लीनिक दिवस को कोई भी एचआईवी टेस्ट कर सकता है। गर्भवती महिलाओं की जांच प्राथमिकता से की जा रही है। इसके अलावा जो भी स्वेच्छा से जांच करनेे आ रहा है, उनका भी टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
आज थुरल में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि शनिवार को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में थुरल स्कूल परिसर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद शांता कुमार मुख्यातिथि होंगे।