फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Working women hostel seal, samples will go for the young girls who came in contact

बद्दी में कामकाजी महिला छात्रावास सील, संपर्क में आईं युवतियों के लिए जाएंगे सैंपल

Mon, 04 May 2020 09:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Working women hostel seal, samples will go for the young girls who came in contact
बद्दी में होस्टल सील करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के बद्दी में पंजाब की एक युवती के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण युवती यहां फंसी थी। 26 अप्रैल को चंडीगढ़ में उपचार के बाद पास लेकर पंजाब के गुरदासपुर गई। उधर, युवती के पॉजिटिव आने के बाद बद्दी के कामकाजी महिला छात्रावास को सील कर दिया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आई अन्य युवतियों के साथ बद्दी अस्पताल के कर्मचारियों के सैंपल लेने की तैयारी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


लॉकडाउन-3 शुरू होते ही सोमवार को ही इलाके को ग्रीन जोन में लाया गया था। लोगों को कई प्रकार की रियायतें दी गई थीं, लेकिन बद्दी से पंजाब गई युवती के पॉजिटिव आने के बाद यह क्षेत्र फिर रेड जोन में आने की कगार पर आ गया है।  अब विभाग युवती के संपर्क में आईं श्रम छात्रावास में रह रहीं युवतियों और महिलाओं समेत अस्पताल स्टाफ के टेस्ट लेगा। यदि कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाता है यह क्षेत्र एक बार फिर से रेड जोन में आ जाएगा।
विज्ञापन


यह इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित हो जाएगा। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि विभाग युवती के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन करेगा। उनके सैंपल लेकर जांच की जाएगी। यदि युवती के संपर्क में आए लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जाता है तो यह क्षेत्र फिर रेड जोन में आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed