फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   working chairman of the Food Safety Commission was punched by a senior HAS officer

Shimla: खाद्य सुरक्षा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष को वरिष्ठ एचएएस अफसर ने मारा मुक्का, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 29 Jun 2022 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jun 2022 10:37 AM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में गंगोत्रा ने आरोप लगाया वह बीते सोमवार को  सुबह 11 बजे अपने कार्यालय के कमरे में गए। करीब 10 मिनट बाद कमरे में आयोग सचिव के आर सैहजल दाखिल हुए और मारपीट की।

विज्ञापन
working chairman of the Food Safety Commission was punched by a senior HAS officer
अफसरों में मारपीट(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार के राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष को एक वरिष्ठ एचएएस अफसर ने मुक्का मारा है। इस हमले से अध्यक्ष रमेश गंगोत्रा के नाक, मुंह और होंठ में चोटें आई हैं। गंगोत्रा ने छोटा शिमला थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में गंगोत्रा ने आरोप लगाया वह बीते सोमवार को  सुबह 11 बजे अपने कार्यालय के कमरे में गए। करीब 10 मिनट बाद कमरे में आयोग सचिव के आर सैहजल दाखिल हुए और मारपीट की। उन्होंने चेहरे पर मुक्का मारा जिससे उनके नाक, मुंह और होंठ में चोटें आई हैं। विवाद की वजह क्या रही इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है पुलिस हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अफसर ने हमला क्यों और किन परिस्थितियों में किया, यह उनसे पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल रमेश गंगोत्रा का मेडिकल करवाया गया है और छानबीन शुरू कर दी है। उधर, इस बारे में जब सैहजल के मोबाइल नंबर पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। डीएसपी, हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


होटल प्रबंधक का फोड़ा सिर, दो कर्मचारी घायल 
उधर, राजधानी शिमला के एक निजी होटल में कर्मचारियों के बीच खूनी झड़प हो गई। मारपीट के दौरान होटल प्रबंधक समेत तीन कर्मचारी लहूलुहान हो गए हैं।  प्रारंभिक जांच के मुताबिक मारपीट की वजह पैसों का लेन-देन बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात राजधानी के पुराने बस अड्डे के समीप एक निजी होटल में कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस को दी शिकायत में होटल प्रबंधक मेहर चंद ने बताया कि रात 11:45 बजे होटल के ही दो कर्मचारी आए और पैसों की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मना करने पर एक कर्मचारी उसके साथ मारपीट करने लगा जबकि दूसरे कर्मचारी ने उसके सिर पर बोतल से वार कर दिया।  होटल के कर्मचारी प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि जब वह सोने जा रहा था तभी उसे मारपीट की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो होटल के ही दो कर्मचारी आपस में झगड़ रहे थे और दोनों लहूलुहान हालत में थे। जब वह दोनों को छुड़वाने लगा तो होटल प्रबंधक ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मौके पर तीनों लोगों का मेडिकल करवाया। डीएसपी मुख्यालय कमल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed