{"_id":"65fc3a31bf33650bf9039cc5","slug":"worker-dies-on-the-spot-after-being-hit-by-paper-mill-machine-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पेपर मिल मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पेपर मिल मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौके पर मौत
Thu, 21 Mar 2024 07:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:16 PM IST
सार
मृतक कामगार महेश कुमार पुत्र तेजू यूपी के जिला आजमगढ़ के पोस्ट गाजी के शंभूपुर गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
कामगार की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरोटीवाला की एक पेपर मिल की मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत हो गई। मृतक कामगार महेश कुमार पुत्र तेजू यूपी के जिला आजमगढ़ के पोस्ट गाजी के शंभूपुर गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे नालागढ़ अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सुबूत जुटाए। उधर, कामगार की पत्नी अपने पति के शरीर के कटे अंगे देख कर बेसुध हो गई।
विज्ञापन
हादसा रात को हुआ। कामगार महेश कुमार 8:00 बजे ड्यूटी पर गया था। उसकी ड्यूटी पेपर को पतला करने वाले ड्रम के साथ थी। यहां पिट में कचरा डाल कर उसकी लुगदी बनाने का कार्य करना था। कचरा डालते हुए वह पिट में गिर गया। उसके साथ काम कर रहे कामगार को भी उसके गिरने का आभास नहीं हुआ। उसने पिट में और कचरा डाल दिया और मशीन चला दी। जब महेश कुमार काफी देर तक नहीं दिखा तो पिट से कट कर शरीर के अंग बाहर आने लगे। इसके बाद मशीन को बंद किया। मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
कामगार पिछले 18 वर्ष से बद्दी में ही काम कर रहा था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामला की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कंपनी के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन