{"_id":"c632d5b9c49c0054d279dbdcd98da766","slug":"worker-died-at-baddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी की लिफ्ट में फंसकर कामगार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी की लिफ्ट में फंसकर कामगार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बद्दी में फेविकोल बनाने वाली कंपनी में एक कामगार की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई। कामगार कंपनी के ठेकेदार के पास एक दशक से कार्य कर रहा था। मृतक गुरवचन सिंह निवासी दून विस क्षेत्र के पिछड़ी पंचायत नालका के दोछणू गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
मृतक अपने पीछे चार बेटियां, एक बेटा और पत्नी को छोड़ गया है। कामगार गुरवचन सिंह दूसरी मंजिल से ट्राली में सामान रख कर नीचे उतार रहा था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट चल पड़ी। इस कारण वह लिफ्ट की चपेट में आ गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
एएसआई सुरेश शर्मा ने बताया कि कामगार के सिर पर चोट लगी थी। लिफ्ट बीच में अटकी थी तथा मौके पर कामगार लिफ्ट में ही गिरा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा लिफ्ट अचानक चली और कामगार उसके बीच में आ गया।
विज्ञापन
एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने फैक्टरी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।