{"_id":"5e303cbc8ebc3e4ae16db7c6","slug":"worker-died-after-came-into-grip-of-a-dye-machine-a-painful-accident-in-the-cardboard-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाई मशीन की चपेट में आकर कामगार की मौत, गत्ता उद्योग में हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाई मशीन की चपेट में आकर कामगार की मौत, गत्ता उद्योग में हुआ दर्दनाक हादसा
Tue, 28 Jan 2020 07:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Jan 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक उद्योग में डाई मशीन की चपेट में आने से एक युवा कामगार की दर्दनाक मौत हो गई है। गत्ता उद्योग में कार्यरत कामगार का सिर और छाती मशीन की चपेट में आई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरियाणा राज्य के नारायणगढ़ निवासी 21 वर्षीय मुकुल कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक युवक मुकुल कुमार कालाअंब के एक गत्ता उद्योग में कार्यरत था। सोमवार रात को वह डाई पेंचिंग मशीन पर कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक ही वह डाई मशीन की चपेट में आ गया। सिर और छाती मशीन की चपेट में आने से बुरी तरह से जख्मी होकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास कार्य कर रहे लोगों ने इसकी सूचना उद्योग प्रबंधन और पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कालाअंब पुलिस इसकी गहनता से छानबीन कर रही है। कालाअंब थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रात को पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन