{"_id":"6741ec50cde95e091b04b7cd","slug":"work-on-demolition-of-upper-floors-of-sanjauli-masjid-begins-shimla-news-c-19-sml1001-444795-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली मस्जिद की ऊपरी \nमंजिलें गिराने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली मस्जिद की ऊपरी मंजिलें गिराने का काम शुरू
विज्ञापन
छत हटाने के बाद तोड़ी जा रही दीवारें
पांचवीं मंजिल की ईंट से बनाई गई हैं दीवारें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की संजौली मस्जिद की ऊपरी तीन मंजिलों को गिराने का काम शुरू हो गया है। छत उखाड़ने के बाद अब मस्जिद कमेटी ने ऊपरी मंजिल की दीवारें गिराने का काम शुरू किया है। पांचवीं मंजिल की दो दीवारों का ज्यादातर हिस्सा शनिवार को तोड़ दिया।
कमेटी के अनुसार मौके पर इस काम के लिए मजदूर कम हैं, लेकिन काम जारी है। मजदूर हाथों से ही ईंट से बनीं दीवारें तोड़ रहे हैं। इससे जो निर्माण सामग्री निकल रही है उसे भी साथ में हटाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने अवैध रूप से बनीं मस्जिद की ऊपरी तीन मंजिलें दो महीने के भीतर गिराने के आदेश दिए हैं। इस मामले पर आयुक्त कोर्ट और जिला अदालत में इन दिनों सुनवाई का दौर भी जारी है। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मत लतीफ का कहना है कि मौके पर अवैध निर्माण हटाने का काम जारी है। अब ऊपरी मंजिल की दीवारें तोड़ी जा रही हैं। इस काम में एहतियात भी बरती जा रही है ताकि आसपास के लोगों को इस काम से कोई नुकसान न हो। अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम आयुक्त कोर्ट के फैसले के अनुसार ही मौके पर काम किया जा रहा है।