{"_id":"6b0c424f056fdf6d5803dc85","slug":"won-in-sports-shimla-news-c-19-sml1002-827032-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 30 किलोमीटर साइकिल रेस में प्रज्वल चौहान प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 30 किलोमीटर साइकिल रेस में प्रज्वल चौहान प्रथम
विज्ञापन
शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में साइक्लोथॉन को डीजीपी ने दिखाई हरी झंडी,
कमांडेंट भूपेंद्र सिंह नेगी ने विजेताओं को किया सम्मानित
जुन्गा (शिमला)। राजधानी से सटे जुन्गा में चार दिवसीय शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के अंतिम दिन साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साइक्लोथॉन में हिमाचल सहित अन्य राज्यों के करीब 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश अशोक तिवारी ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 30 किलोमीटर की साइकिल रेस जुन्गा से शुरू होकर कोटी और अश्वनी खड्ड होते हुए वापस जुन्गा पहुंची। इसके अतिरिक्त पुलिस बल के जवानों के लिए 10 किलोमीटर की अलग साइकिल रेस भी आयोजित की गई। डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंडर-18 बॉयज वर्ग में प्रज्वल चौहान प्रथम, पुनीत ठाकुर द्वितीय और अनुरुद्ध तृतीय रहे। 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष वर्ग में अतुल कुमार प्रथम, वंश काला द्वितीय और आकाश शर्मा तृतीय रहे। 35 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष वर्ग में कृष्ण वर्मा प्रथम, गौरव ठाकुर द्वितीय और राघव नेगी तृतीय रहे। गर्ल्स ओपन वर्ग में सृष्टि ठाकुर प्रथम तथा रिद्धि स्याल द्वितीय स्थान पर रही। पुलिस बल की 10 किलोमीटर रेस के पुरुष वर्ग में विक्रम सिंह, शुभम और सौरव ठाकुर तथा महिला वर्ग में सानिया, अनाया और अक्षिता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 15 हजार, 10 हजार और 5 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। समापन समारोह में प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस वाहिनी जुन्गा के कमांडेंट भूपेंद्र सिंह नेगी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजन के महाप्रबंधक अरुण रावत ने बताया कि फ्लाइंग फेस्टिवल के दौरान 200 से अधिक पर्यटकों और अन्य लोगों ने टेंडम पैराग्लाइडिंग फ्लाइट का आनंद लिया। 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक रिज पर हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश व अन्य राज्यों के उद्यमी अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर ठाकुर, डॉ. मनोज वर्मा, सरदार जसप्रीत, सीताराम शुक्ला मौजूद रहे।