फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   won in football match

Shimla News: फुटबाल प्रतियोगिता में बालूगंज और भट्ठाकुफर का जीत से आगाज

Sun, 24 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
won in football match
समरहिल खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, दो लड़कियों की टीमें भी ले रहीं भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के समरहिल खेल मैदान में रविवार से चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में बालूगंज और भट्ठाकुफर की टीमों ने जीत के साथ आगाज किया। समरहिल यूनाइटेड फुटबाल क्लब प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है।

कमेटी के सदस्य अक्षय कुमार ने बताया कि पहला मुकाबला बालूगंज और एचपीयू के बीच खेला गया। बालूगंज की टीम ने 2-1 गोल से एचपीयू की टीम को मात दी। दूसरा मुकाबला नार्थवॉल और भट्ठाकुफर के बीच खेला गया। भट्ठाकुफर की टीम ने 4-2 गोल के अंतर से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला बालूगंज-2 और खलीनी के बीच खेला गया। इसमें बालूगंज-2 की टीम ने जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें दो टीमें लड़कियों की हैं। प्रतियोगिता 27 मई तक चलेगी। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और खेलों की ओर आकर्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed