{"_id":"679e2f9819fc8ad5740d2a8c","slug":"won-in-compitition-won-in-compitition-shimla-news-c-19-sml1001-480297-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुन्नी स्कूल के अरुण प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुन्नी स्कूल के अरुण प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी ने घोषित किया जिले में हुई स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला ने वर्ष 2024 का स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 6 अक्तूबर 2024 को पूरे प्रदेश भर में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शिमला के 25 विद्यालयों के 365 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिमला जिला संयोजक प्रयाग एबीवीपी के संगठनात्मक जिला शिमला शहर के घोषित किए गए परिणाम में जिले में अरुण (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी) ने पहला, मिथिलेश (सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि शिमला) ने दूसरा और चारू शर्मा (क्रिएससेंट पब्लिक स्कूल टुटू) ने तीसरा स्थान पाया। जिला के घोषित परिणाम में पहले तीन स्थान के अलावा पांच सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार गेयटी में आयोजित किए जाने वाले समारोह में दिए जाएंगे। इसके अलावा विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा | जिला संयोजक प्रयाग ने कहा कि अक्तूबर में स्वामी विवेकानंद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।