फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women Workers to be Ready for Mission 2019: Vijaya Rahatkar

मिशन 2019 को तैयार रहें महिला कार्यकर्ता : विजय राहतकर

Mon, 19 Nov 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 19 Nov 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
Women Workers to be Ready for Mission 2019: Vijaya Rahatkar

भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राहतकर ने कहा कि देश रानी लक्ष्मीबाई की 190वीं जयंती मना रहा है। इस उपलक्ष्य में देशभर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 200 स्थानों पर बाइक रैली करवाई जा रही है।

विज्ञापन


विजय बौड़ (नूरपुर) में प्रदेश भाजपा महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की हैं। स्वच्छ भारत अभियान में देश में सात करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन


इससे देश में विशेषकर करोड़ों महिलाओं को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करने से करोड़ों महिलाएं लाभान्वित र्हुइं। कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए चुनावी मोर्चे पर डटने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार का एजेंडा है। राज्य सरकार के प्रयास प्रदेश के सभी क्षेत्रों का कल्याण और विकास के लक्ष्य को हासिल करने का है।


उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश के लोगों को जाति और धर्म के नाम पर विभाजित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के राज्य का चहुंमुखी तथा संतुलित विकास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed