फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women will give duty 52 examination centers during hpbose exam

52 परीक्षा केंद्रों में महिलाएं संभालेंगी बोर्ड परीक्षाओं का जिम्मा

Sat, 27 Mar 2021 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Women will give duty  52 examination centers during hpbose exam
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल माह में होने वाली हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में 52 परीक्षा केंद्रों का जिम्मा महिलाओं के हवाले होगा। इस दौरान महिला  कर्मचारी ही अधीक्षक और उपाधीक्षक के रूप में नियुक्त होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह जिम्मेदारी देश की प्रथम  महिला शिक्षिका एवं महान समाजसेवी सावित्रीबाई फुले को सम्मान देने के लिए उनके नाम से बनाए गए सावित्रीबाई फुले महिला परीक्षा केंद्र में संभालेंगी।

विज्ञापन


इसके लिए बोर्ड ने प्रदेश भर में 52 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिनमें बिलासपुर जिला में पांच, चंबा में दो, हमीरपुर में छह और जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 13 परीक्षा केंद्रों को महान समाजसेविका के नाम किया है। इसके अलावा कुल्लू में दो, मंडल में चार, शिमला में छह और सिरमौर में तीन परीक्षा केंद्रों के नाम सावित्रीबाई फुले के नाम पर रखे गए हैं। वहीं सोलन में पांच और ऊना जिला में पांच परीक्षा केंद्रों का नामकरण सावित्रीबाई फुले महिला परीक्षा केंद्र दिया गया है। इन परीक्षा केंद्रों की पूरी जिम्मेदारी महिला शिक्षकों और कर्मचारियों को सौंपने का प्रयास किया जा रहा है। अगर महिला शिक्षक और कर्मचारी पूरे नहीं होते तो वहां पर पुरुष शिक्षकों और कर्मचारियों को तैनात किया जा सकता है। 
विज्ञापन


देश की प्रथम शिक्षिका एवं महान समाजसेवी सावित्रीबाई फुले को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रदेश भर में 52 परीक्षा केंद्रों को नाम सावित्रीबाई फुले महिला परीक्षा केंद्र रखा गया है। यहां पर अधीक्षक और उपाधीक्षक के रूप् में केवल महिला प्रवक्ता व अध्यापकों को ही नियुक्त किया जाएगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed