{"_id":"67cc5a4af8e7433a8d005639","slug":"women-should-now-come-forward-to-end-drug-addiction-dc-shimla-news-c-19-sml1001-498433-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खात्मे के लिए अब\nमहिलाएं आएं आगे : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खात्मे के लिए अब महिलाएं आएं आगे : डीसी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया आह्वान
गेयटी में आयोजित समारोह में महिलाओं का सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि आज नशे का कारोबार घर-घर तक पहुंच चुका है और इसे घर-घर से निकालने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। कहा कि हमें अपने बच्चों को समय देने की आवश्यकता है ताकि बच्चों और माता-पिता के बीच किसी प्रकार का संवादहीनता न रहे। कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शहर में यातायात को सुगम बनाने का जिम्मा महिलाएं संभाल रही हैं जोकि उनकी मजबूती को दर्शाता है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि वर्ष 2025 में शिमला से चिट्टा को पूरी तरह खत्म करने के प्रयास पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे हैं और इस
मुहिम में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
प्रतिभाशाली बेटियों के पंचायतों में लिखे जाएंगे नाम
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने प्रेरणा पट्टिका का भी अनावरण किभी या। यह पट्टिकाएं हर पंचायत में लगाई जाएंगी जिस पर उस पंचायत की प्रतिभाशाली बेटियों के नाम लिखे जाएंगे। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लघु नाटिका की प्रस्तुति और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नाटी डाली तथा गंगी की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें उपायुक्त सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्योति राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल, प्रिंसिपल डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज एचपीयू मीनाक्षी पॉल, उपमहापौर उमा कौशल, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन प्रवीण टाक, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा और पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में इन्हें किया सम्मानित
सर्वश्रेष्ठ बाल लिंग अनुपात में मशोबरा की धरभोग पंचायत, जाहु पंचायत, रोहड़ू की कटलेह, नाभा तथा सतोग पंचायत को सम्मानित किया। इसके अलावा जदून, खामडी़, जगोथी पंचायत, शांति विहार, कुठार पंचायत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिका निर्मला देवी, कार्यकर्ता विद्या देवी, मीरा वर्मा, प्रिया, शारदा देवी, सुपरवाइजर अंजु कुमारी, कांता, सविता, सत्या मांटा, अनिता देवी, कांता देवी, नवीन पुरोली, कमलेश, प्रियंका, अंजना वर्मा, प्रोमिला, पार्वती, कौशल्या ठाकुर, कुशला, नीना, सुपरवाइजर मालती राणा, संतोष कुमारी, देवकली, योगराज, कुसुम लता, जमीनता देवी, सुपरवाइजर निर्मला चौहान और सहायिका प्रोमिला, कार्यकर्ता आरती शर्मा, सुपरवाइजर सुशीला नेगी को सम्मानित किया ।