फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women's Netball Competition: Punjab University won the title by defeating Kurukshetra in the last league match

महिला नेटबाल प्रतियोगिता: आखिरी लीग मुकाबले में कुरुक्षेत्र को हराकर पंजाब विवि ने जीता खिताब

Thu, 24 Mar 2022 09:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Mar 2022 09:58 PM IST
सार

 पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम को कड़े मुकाबले में 29-28 से जीत हासिल कर विजेता का खिताब हासिल किया। कालीकट विवि ने बंगलूरू सिटी विवि को 40-17 से हराकर सिल्वर मेडल जीता। 

विज्ञापन
Women's Netball Competition: Punjab University won the title by defeating Kurukshetra in the last league match
नेटबाल प्रतियोगिता विजेता टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय अंतर केंद्रीय विश्वविद्यालय महिला नेटबाल स्पर्धा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने जीत ली है।  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम को कड़े मुकाबले में 29-28 से जीत हासिल कर विजेता का खिताब हासिल किया। कालीकट विवि ने बंगलूरू सिटी विवि को 40-17 से हराकर सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों में विजेता कुल 4 टीमें लीग स्टेज में पहुंची थी। इनमें लीग मैचों के आधार पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में खेल मंत्री राकेश पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विजेता टीमों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


विवि के अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम को नहीं आएंगी धन की कमी
समापन समारोह में वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम की स्थापना की जाएगी । इसके निर्माण में धन की कमी नहीं आएगी। इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को खेल के प्रति प्रेरणा मिलती है। विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि धर्मशाला स्मार्ट सिटी के साथ-साथ जल्द ही प्रदेश के खेल सिटी के रूप में भी जाना जाएगा। 
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा धर्मशाला और देहरा परिसर का काम
केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए सरकार और प्रशासन का सहयोग मिला है। जल्द ही केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला और देहरा दोनों परिसरों का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा का आभार जताया। इस दौरान विवि के कुलसचिव प्रो. विशाल सूद, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रदीप कुमार, निदेशक खेल डॉ. सुमन शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed