{"_id":"622350044fe0c60d770e4569","slug":"women-s-cricket-world-cup-himachal-s-renuka-hopes-to-get-a-chance-against-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ हिमाचल की रेणुका को मौका मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला क्रिकेट विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ हिमाचल की रेणुका को मौका मिलने की उम्मीद
Sun, 06 Mar 2022 01:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:20 PM IST
सार
एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि एचपीसीए से संबंधित रही रेणुका ठाकुर अगर प्लेइंग इलेवन में भारत की तरफ से खेलती हैं तो समूचे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात होगी। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड में एकदिवसीय महिला क्रिकेट विश्व कप के 12वें संस्करण में भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट में हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर का चयन भी हुआ है। पहले मैच में हिमाचल वासियों की रेणुका को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने और गेंदबाजी से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद है। शिमला से संबंध रखने वाली रेणुका ठाकुर दायें हाथ की तेज गेंदबाज हैं। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) से खेलते हुए रेणुका ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विश्व कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में रेणुका भी स्थान बनाने में कामयाब रही थीं। हिमाचलवासियों को रेणुका को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने और गेंदबाजी से भारतीय टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्व कप अपने नाम करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि एचपीसीए से संबंधित रही रेणुका ठाकुर अगर प्लेइंग इलेवन में भारत की तरफ से खेलती हैं तो समूचे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात होगी।
विज्ञापन
रेणुका ने 18 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मैच में किया था डेब्यू
रेणुका ठाकुर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 फरवरी, 2022 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। इससे पहले सात अक्तूबर, 2021 को रेणुका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-टवेंटी क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने छोटे से कॅरिअर में धाकड़ गेंदबाजी के दम पर एकदिवसीय महिला विश्व कप के लिए चयनित हुईं।
विज्ञापन