फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   women reached BBN from UP by Thief way, case will be filed

यूपी से आई महिला चोर रास्ते से पहुंची बीबीएन, दर्ज होगा केस

Fri, 29 May 2020 10:08 AM IST
Krishan Singh संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 May 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
women reached BBN from UP by Thief way, case will be filed
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में गुरुवार को पॉजिटिव आए तीन लोगों में से यूपी से आई महिला का मामला संवेदनशील हो गया है। यह महिला 22 मई को यूपी से बद्दी आई है और बिना किसी को बताए ही चोर रास्ते से बीबीएन की सीमा में प्रवेश कर गई। हालांकि महिला स्वयं ही अपना कोरोना टेस्ट करवाने के लिए आगे भी आई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम जब महिला से पूछताछ कर रही है तो कभी वह भुड्ड तो कभी बद्दी फेस-1,2 का पता बता रही है। बद्दी फेस-1,2 में महिला का पति चाय की दुकान चलाता है। 

विज्ञापन


क्षेत्र में अब एक्टिव केसों के मामले 14 हो चुके हैं, जिसमें दिल्ली से मां पुत्र व यूपी से महिला के अलावा पश्चिम बंगाल से आए 11 लोग शामिल हैं। इन सभी को कोविड हेल्थ केयर सेंटर भुड्ड में रखा गया है। जिला सोलन अप्रैल माह में ही कोरोना मुक्त होने के साथ ग्रीन जोन में आ चुका था, लेकिन अब एक्टिव केसों की संख्या 14 पहुंच गई है। बाहर से आए कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने से स्थानीय केवल दो ही लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जो अब निगेटिव हो चुके हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि महिला के चोर रास्ते से बीबीएन में प्रवेश करने के सरकार व डीएम के आदेशों की अवमानना के चलते मामला दर्ज किया जा रहा है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों को संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा जा रहा है, जहां से उनके टेस्ट होने के उपरांत ही उन्हें घरों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें होम क्वारंटीन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed