फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women of lahaul spiti are fulfilling the dream of PM modi.

यहां माइनस 10 डिग्री में मोदी का सपना सच कर रही हैं महिलाएं

Sat, 30 Jan 2016 01:47 PM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
women of lahaul spiti are fulfilling the dream of PM modi.

जनजातीय जिले लाहौल स्पीति की महिलाएं एक अनोखे फरमान के लिए इन दिनों चर्चा में हैं। माइनस 10 डिग्री तापमान में सलग्रां महिला मंडल की सदस्य मोदी के स्वच्छता अभियान को साकार बनाने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


महिला मंडल ने सर्वसम्मति के बाद फरमान जारी किया है कि अगर गांव का कोई भी व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकते हुए पाया गया तो जुर्माने के तौर पर पैसे वसूलने के बजाए उसकेे पूरे परिवार को एक दिन गांव की सफाई करनी होगी।
विज्ञापन


सजा के डर से मोदी का अभियान यहां रंग ला रहा है। सलग्रां की महिलाओं ने रूटीन बना लिया है कि दिन में मनरेगा या अन्य कामकाज के बाद शाम को सभी एक साथ पूरे गांव की सफाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मंडल की प्रमुख बिमला देवी के मुताबिक शुरुआती दौर में स्वच्छता अभियान को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे थे लेकिन महिलाओं के दबाव के बाद अब बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई साफ-सफाई में अपना हाथ बंटा रहा है। यही वजह है कि आज गांव की गलियां साफ सुथरी हैं।

पर्यावरण संरक्षण भी, घाटी में रोपे 10 हजार पौधे

women of lahaul spiti are fulfilling the dream of PM modi.

घाटी की महिलाएं स्वच्छता के अलावा पौधारोपण में भी आगे हैं। गैर सरकारी संस्था लाहौल- स्पीति पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष तोगचंद ठाकुर ने बताया कि महिला मंडलों की मदद से बीते पांच सालों में अब तक करीब दस हजार पौधे रोपे गए हैं।

घाटी को देश में एक मिसाल की तरह पेश करना उनका मकसद है। अब पूरी पंचायत को शौच मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

एसडीएम उदयपुर डॉ. अमित गुलेरिया का कहना है कि सलग्रां धार गांव की महिलाएं स्वच्छता में बेहतर काम कर रही हैं। सफाई के प्रति महिलाओं की इस संजीदगी को देखते हुए प्रशासन तिंदी को स्वच्छ पंचायत अवार्ड के लिए अनुमोदित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed