फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   women making and distributing masks in villages in mandi in himachal pradesh

कोरोना के खिलाफ जंग में उतरीं मंडी की महिलाएं, घरों में बांट रहीं मास्क

Sat, 28 Mar 2020 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट/गोहर/बलद्वाड़ा (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट/गोहर/बलद्वाड़ा (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Mar 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
women making and distributing masks in villages in mandi in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

आपदा की घड़ी में मंडी जिला की महिलाएं घर की चाहरदिवारी के अंदर और बाहर कोरोना के खिलाफ जंग में उतर आई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां मास्क की किल्लत है, वहां महिलाएं खुद घर में मास्क बनाकर अन्य महिलाओं और जरूरतमंदों को मुहैया करवा रही हैं। यही नहीं, स्प्रे पंप से घरों और गलियों को सैनिटाइज भी कर रही हैं। इस घड़ी में महिलाओं के ऐसे जज्बे को लोग सलाम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सीएम जयराम के गृह क्षेत्र सराजघाटी के सुधराणी गांव की हिमा देवी ने बताया कि गांव की कुछ लड़कियों को साथ लेकर पिछले तीन दिनों से मास्क बनाने का काम छेड़ा है। हिमा देवी जिला परिषद सदस्य संत राम की पत्नी हैं। गांव की लड़कियां तनुजा, तेजा दुगल, कृष्णा, प्रीति राणा, वंदना और अन्य युवतियां मास्क बनाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन


तीन दिनों में शहबार, सोझा, उपला, खनेठी, पाणु और शरण गांव में 300 मास्क जरूरतमंदों को मुफ्त बांट चुकी हैं। सरकाघाट चौक ब्राड़ता के गांव ब्राड़ता महिला मंडल की प्रधान रीना कुमारी अपने घर पर सिलाई मशीन से कपड़े से बनाए मास्क घर-घर बांट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना देवी की इस पहल को सभी गांव वाले मनु वर्मा, अंकेश कुमार, ओम चंद, बलबीर पालसरा, सुशांत ठाकुर, विक्रांत ठाकुर, व्यासा देवी, अंकेश कुमार, सुलोचना देवी, मनु वर्मा, पूजा कुमारी, निशी ठाकुर आदि सराह रहे हैं।


ग्राम पंचायत समैला के गांव लोहरडा की महिला मंडल की उपप्रधान सरोज अत्री कीटनाशक स्प्रे पंप लेकर गांव को सैनिटाइज करने उतरी हैं। शनिवार को उन्होंने समैला पंचायत में छिड़काव किया। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने भी महिलाओं के जज्बे को सराहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed